दशहरे के पहले बढ़े सोने चांदी के दाम, कीमतों में भारी बढ़ोतरी

0
9

भारतीय सर्राफा बाजार में आज भारी उछाल देखने को मिला है. बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज (गुरुवार) यानी 14 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के रेट में भारी बढ़ोत्तरी हुई है. दशहरा के त्योहार को देखते हुए विशेषज्ञों ने पहले ही धातुओं के कीमतों में इजाफे का अनुमान लगाया था, जो अब बिल्कुल सही होते हुए दिखाई दे रहा है.

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार यानी 14 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 472 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली. इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 48200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, चांदी के रेट में 557 रुपये का इजाफा हुआ है. चांदी का भाव आज सुबह मंगलवार के मुकाबले महंगा होकर 62693 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है.

दशहरा और विजयादशमी के पर्व पर आम आदमी सोने चांदी के गहने और सिक्के खरीदने को प्राथमिकता देता है, इससे पूर्व ही भाव बढ़ने से आम आदमी पर दाम का बोझ बढ़ने वाला है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here