पंजाब काँग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू,कहा राहुल और प्रियंका….

0
14

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से भी मुलाक़ात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सभी आदेश का पालन करेंगे। वहीं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलने उनके फ़ार्म हाउस पर पहुंचे।

गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नवजोत सिद्धू ने पंजाब भवन में कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से भी मिले। साथ ही वे कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मिले। दोनों नेताओं से मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब के प्रति, पंजाब कांग्रेस के प्रति जो भी मेरी चिंताएं थी वो पार्टी हाई कमांड को बताई हैं।

मुझे कांग्रेस अध्यक्ष पर, प्रियंका गांधी पर और राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है। वे जो भी निर्णय लेंगे वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा, उनके हर आदेश का पालन करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here