नवरात्रि की अष्टमी (Navratri Ashtami Tithi) तिथि को मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है.
पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. जिस कारण उनका शरीर काला पड़ गया था, भगवान शिव ने उन पर गंगा जल छिड़क कर पुनः गोरा रंग प्रदान किया. तब से मां के इस रूप को महागौरी (Mahagauri) कहा जाता है.
इस साल अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर के दिन पड़ रही है. ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है.
महा अष्टमी के उपाय (Maha Ashtami Ke Upay)
– अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाएं.ऐसा करना चाहिए जिससे मां आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं.
इस दिन 9 कन्याओं को उनके मन का भोज कराने के बाद, उन्हें खेल-कूद, शिक्षा या उनकी जरूरत का कुछ भी लाला रंग का सामान जरूर भेंट करें.
इस दिन किसी सुहागिन स्त्री को लाल रंग की साड़ी और श्रृगांर का समान भेंट करना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख- समृद्धि आएगी और साल भर घर में धन की आवक बनी रहती है.
– अष्टमी के दिन तुलसी जी के पास नौ दिये जलाएं और उनकी परिक्रमा करें. घर से सभी रोग-दोष का नाश होगा
– इस दिन पीपल के 11 पत्तों पर घी सिंदूर से भगवान राम का नाम लिख कर माला बनाएं. ये माला हनुमान जी को पहना दें.





