कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को फिर से इजाफा हुआ और नए केस 15 हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 15,823 नए मरीज मिले हैं, जबकि 22,844 मरीजों की रिकवरी हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस की वजह से 226 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,51,189 हो गया है।
वहीं कल यानी 12 अक्टूबर को 14,313 नए मामले सामने आए थे और 181 लोगों की मौत हो गई थी।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,40,01,743 हो गई है। अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमण से 4,51,189 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामलों की संख्या 2,07,653 है। पिछले 24 घंटे में 22,844 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि अब तक कुल 3,33,42,901 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 96 करोड़ पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 50,63,845 वैक्सीन की डोज लगाई गई है। वहीं अब तक वैक्सीनेशन का आंकडा 96,43,79,212 पहुंच गया है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कुल 58,63,63,442 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 12 अक्टूबर को 13,25,399 सैंपल टेस्ट किए हैं।






