वर्धा जिला कोरोना मुक्त

0
11

वर्धा दिनांक 9 अक्टूबर प्रतिनिधि

वर्धा जिला वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, वर्धा वासियों ने कोरोना को हराकर जिला कोरोनामुक्त कर लिया है

जिले में आखरी बचे चार एक्टिव मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया इसी के साथ जिले में अब एक भी कोरोना का एक मरीज नहीं बचा है जिससे जिला कोरोनामुक्त हो गया है

पिछले साल 10 मई को वर्धा जिले के आर्वी तालुका के हिवरा तांडा में कोरोना का पहला मरीज मिला था ,जिले में अबतक 4,53,957 लोगो की कोरोना जांच की गई जिसमे 49,399 लोग पॉजिटिव मिले थे

49,399 पॉजिटिव लोगो में से 48069 लोगों ने कोरोना को मात दी वही 1326 लोगो की मौत हुई

जिला कोरोनामुक्त होने से जिले के नागरिकों में हर्ष का वातावरण निर्माण हुआ वहीं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here