13 वर्षीय छात्रा को चाकू की नोंक पर अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म

0
21

वर्धा दिनांक 25 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

स्कूल जाते समय 13 वर्षीय छात्रा को चाकू की नोंक पर अगवा कर चलती कार में दुष्कर्म किया. यह सनसनीखेज घटना पुलगांव में हुई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. (वर्धा क्राइम न्यूज)

इस घटना का शिकार पुलगांव की रहने वाली एक छात्रा है जो रोज सुबह स्कूल जाती है. जैसे ही वह स्कूल के प्रवेश द्वार पर पहुंची, सुमेध मेश्राम और एक अन्य व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर उसे जबरदस्ती कार में बिठा लिया। बाद में चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में बताने वाले को जान से मारने की धमकी दी।

घबराई छात्रा ने अपने माता-पिता को दुर्व्यवहार के बारे में बताया। वह तुरंत थाने पहुंचे और सुमेध और चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here