भंडारा के सराफा व्यापारी से 75 लाख के गहने लूटनेवाली गैंग नागपूर में गिरफ्त में

0
7

महात्मा फुले वार्ड, भंडारा निवासी विनोद भुजाड़े नामक सराफा व्यापारी सोमवार की सुबह दुपहिया वाहन पर 2 बैग में जेवरात लेकर दूकान खोलने गए थे. उन्होंने बैग शटर के पास रख दी और पड़ोसी दूकानदार से बात करने लगे. इसी दौरान आरोपी उनकी बैग उठाकर भागे. भुजाड़े ने शोर मचाया लेकिन बाइक पर सवार होकर आरोपी फरार हो गए.

भंडारा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कि तो पता चला कि आरोपी नागपुर की तरफ भागे हैं. नागपुर पुलिस को तस्वीरें भेजी गईं. क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई और मंगलवार को उपरोक्त 6 आरोपियों को कलमना से गिरफ्तार किया गया. पुलिस उनके पास मिले माल की जांच कर रही है. भंडारा पुलिस की एक टीम आरोपियों को लेने नागपुर भी आ चुकी है.

खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई और उन्हें  नागपुर के कलमना परिसर से गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में प्रतिभा लॉन के समीप, कलमना निवासी ओम अशोक यादव (26), मंगल बाजार कलमना निवासी रघु कृष्ण यादव (23), वासुदेव यादव (21) कोराई, ओडिशा निवासी राकेश विजय प्रधान (50), बालाघाट निवासी श्रवण सागर यादव (21) और चिरंजीव उर्फ शुभम संजय यादव (25) का समावेश है. बताया जाता है कि 4 आरोपियों ने सूरत, गोंदिया, भंडारा और नागपुर में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here