नागपूर दिनांक 9 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )
खेलने की उम्र में 13 साल की बच्ची गर्भवती हो गई उसे पता भी नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। पेट में दर्द होने पर मां उसे अस्पताल ले गई। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है.
चंद्रपूर के चिमूर तालुका के एक गांव में सातवीं कक्षा की एक 13 वर्षीय लड़की छह महीने की गर्भवती है। उसका दोस्त भी नाबालिग है, 15 साल का ।
दोनों का घर एक-दूसरे के करीब होने के कारण दोनों में प्यार हो गया और बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। इससे वह गर्भवती हो गई। हालांकि, लड़की को इस बात की भनक नहीं थी।
इसी बीच छठे माह में पेट दर्द होने पर उसकी मां उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि वह गर्भवती है, उसे गर्भवती होने और मां बनने का एहसास भी पता नहीं होगा वह उस उम्र में मां बनने वाली है
लड़के को किशोर निरोध केंद्र भेज दिया गया है, जबकि लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






