चंद्रपूर : रात को घर के सामने बैठी महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया,ये घटना चंद्रपुर जिले के व्याहाड बुज में हुई
सावली तालुका के व्याहाड बुज में गंगुबाई रामदास गेडाम (52 वर्ष) रात को खाना खाने के बाद घर के सामने बैठी थी,अंधेरे में अचानक बाघ ने उनपर हमला कर दिया,ये हमला इतना जोरदार था की गंगुबाई की जगह पर ही मौत हो गई
घर के सामने अचानक बाघ के इस तरह आने और महिला पर हमला करने से गांववासियों में डर का माहोल बन गया है






