बॉलीवुड को इस साल की सबसे बड़ी हिट देनेवाला अभिनेता कोरोना पॉजिटिव

0
15

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) इन दिनों हर तरफ धमाल मचाए हुए है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों में हलचल मचा रखी है.

इस बीच कार्तिक आर्यन ने खुद से जुड़ी भी एक शॉकिंग न्यूज शेयर की है. एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वह एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. अभिनेता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है.

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने अपनी ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस की ओर इशारा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था. कोविड से रहा नहीं गया.’ इसके साथ उन्होंने एक इमोजी भी बनाया है. कार्तिक आर्यन के पोस्ट पर अब यूजर कॉमेंट करते हुए उनसे अपना ख्याल रखने की बात कह रहे हैं.

बता दें, यह दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इससे पहले भी अभिनेता कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. 22 मार्च 2021 को कार्तिक ने एक प्लस साइन के साथ अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खबर फैंस को दी थी और साथ ही उनकी सलामती के लिए दुआ मांगने की अपील भी की थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘पॉजिटिव हो गया, दुआ करो.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here