महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,357 नए मामले सामने आए और महामारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इनमें से सिर्फ मुंबई में 889 मरीज मिले हैं और एक मरीज की मौत भी हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.
एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 1,134 मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई थी. महाराष्ट्र में शनिवार को लगातार तीसरे दिन संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. राज्य में पिछले सप्ताह से लगातार कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
एक सप्ताह में दोगुने हुए कोरोना के मामले
महाराष्ट्र में एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में दोगुनी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 3 जून को सप्ताह के अंत में 4 हजार 883 नए केस दर्ज किए गए थे. इससे पहले 27 मई को सप्ताह के अंत में राज्य में कोरोना के 2 हजार 471 नए केस दर्ज किए गए थे. मतलब एक सप्ताह के भीतर ही राज्य में कोरोना के दोगुना केस बढ़ गए.






