12 वर्षीय बालक ने 27 वर्षीय युवक की हत्या की

0
15

नागपूर दिनांक 30 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर (Nagpur) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने साबित कर दिया है कि वर्तमान समय में लोग जरा सी बात के चलते लोगों की जान तक ले लेते हैं। जोकि यह भी साबित करते है कि आज के दौर में लोगों अंदर कितना गुस्सा भरा है।

रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में शादी की खुशियां उस समय बेरंग हो गई जब एक नाबालिग(उम्र 12 वर्ष) ने डांस के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि डांस के दौरान धक्का नाबालिग को धक्का लग गया था। इतनी सी बात पर ही युवक की हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है और यह घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों नागपुर के कटोल इलाके में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। जब अन्य लोगों के साथ ये दोनों भी डांस कर रहे थे, तभी राहुल ने नाबालिग को धक्का दे दिया था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि नाबालिग ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और राहुल गायकवाड़ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में राहुल गायकवाड़ ने आरंभिक उपचार के बीच ही दम तोड़ दिया। आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की हर ऐगल से जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here