खेल जगत दिनांक 30 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बन गए हैं. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है और हर किसी को हैरान कर दिया है.
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसका ऐलान किया. ये तब हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन शानदार नहीं गया है और टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी किए गए बयान में इसकी जानकारी दी. सीएसके ने अपने बयान में कहा, ‘रवींद्र जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने की अपील की है. एमएस धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है’.
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल से पहले ही रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाया था.






