नागपुर दिनांक 16 अप्रैल ( महानगर प्रतिनिधी)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नागपुर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ जरिपटका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है की महाराष्ट्र में भाजपा की दुबारा सत्ता नही आई और देवेंद्र फडणवीस दुबारा 2019 में मुख्यमंत्री नहीं बन पाए हैं। जबसे इनकी सत्ता महाराष्ट्र से चली गई है वे हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के लिए उटपटांग वक्तव्य मीडिया के माध्यम से करके महाराष्ट्र में अस्थिरता निर्माण करना चाहते है। जाति जाति और धर्म धर्म में धुव्रीकरण कराना चाहते हैं ।
कल डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर भी टविटर के माध्यम से फडणवीस ने वक्तव्य करके महाराष्ट्र में साम्प्रदायिकता और धुव्रीकरण फैलाने की कोशिश की है । शरद पवार स को हमेशा दाउद से जोड़कर उनकी छवि खराब करने का षड्यंत्र करते हैं। और नई पीढ़ी को गुमराह करने की कोशिश करते है ।
देवेंद्र फडणवीस पर महाराष्ट्र में अशांति फैलाने और साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश के लिए उन पर देशद्रोह का गुनाह दाखिल किया जाने की मांग एनसीपी द्वारा की गई






