नागपुर में चार दिन हाई अलर्ट
उल्लेखनीय है कि, चार दिनों में पांच बड़ी घटनाओं को लेकर नागपुर शहर हाई अलर्ट पर है। गुरुवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर 6,000 पुलिस, होमगार्ड और एसआरपी के जवानों को तैनात किया गया है।
आंबेडकर जयंती को लेकर नागपुर में उत्साह
बता दें कि, 14 अप्रैल डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और महावीर जयंती है। कोरोना के वजह से दो साल से सभी सार्वजनिक कार्यक्रम बंद थे। डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती को लेकर नागपुर में खासा उत्साह रहता है। इस साल भी अंबेडकर जयंती के मौके पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जबकि,शहर में करीब 400 जगहों पर रैलियों का आयोजन किया गया है। शहर में 350 बौद्ध मठ हैं। वहां कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।






