KGF 2: केजिएफ 2 की आंधी, 2000 में बिक रही तिकीट, सुबह 6 बजे से शो

0
10

मनोरंजन 13 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

यश स्टारर ‘केजीएफः चैप्टर 2’ (Yash KGF Chapter 2) रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले ही शुरू हो चुकी है. दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में एक (KGF Ticket Rate) टिकट 1500 से 2000 रुपए तक बिक रही है. इतना ही नहीं, कई सिनेमाघरों में फिल्म का पहला सुबह 6 बजे होगा.

साउथ स्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फिल्म को लेकर लोगों के बीच पहले से ही बज बना हुआ है. ये पीरियड ड्रामा साल 2018 में रिलीज हुई ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ की दूसरी किस्त है और इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी लीड और अहम रोल में हैं.

फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बुकिंग के रुझानों को देखते हुए मेकर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स को इसे लेकर काफी उम्मीदें हैं. इसलिए कई दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रोपॉलिटन शहर में शो के समय में बदलाव किए गए हैं.

इतना ही नहीं, मुंबई और दिल्ली के कई मल्टीप्लेक्स में प्रति सीट 15 सौ से 2 हजार रुपए तक टिकट के प्राइस हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि मुंबई और पुणे फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरु होंगे. इससे ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघरों में एक दिन में फिल्म के ज्यादा शो चल सकेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here