IPL:15 बॉल में 6 छक्के और 4 चौके, इस बल्लेबाज ने कोलकाता को जिताया

0
23

खेल जगत  दिनांक 6 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 5 विकेट से हरा दिया है. पैट कमिंस की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत KKR ने 4 ओवर रहते ही टारगेट हासिल कर लिया.

कमिंस ने 15 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 56 रन बनाए. वहीं सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने भी अर्धशतक जमाया.

मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे केकेआर ने मुश्किल में पड़ने के बावजूद पैट कमिंस के तूफानी अर्धशतक के सहारे अफने नाम कर लिया. कमिंस ने सिर्फ 15 गेंदों की अपनी पारी में 6 छक्के और 4 चौके जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी. दूसरे छोर पर वेंकटेश अय्यर (50*) रन बनाकर नाबाद रहे.

5 बार की चैंपियन मुंबई की टीम अभी तक इस सीजन जीत का खाता नहीं खोल पाई है. उसने अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो मैच खेले हैं और दोनो में ही हार का सामना करना पड़ा और आज कोलकाता से हार कर तीसरी हार का सामना किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here