2 साल में पहली बार 24 घंटो में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम

0
10

भारत दिनांक 4 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

भारत में रहने वालों के लिए कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ी राहत की खबर सामने आई है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 1 हजार से भी कम कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. ऐसा 715 दिन बाद हुआ है. हालांकि इस दौरान कोविड-19 (Covid-19) के कारण 13 लोगों की मौत हो गई.

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) 913 नए केस सामने आए, जिससे कोविड के कुल मामलों की संख्या 43, 029,044 हो गई. वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो 12,597 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1316 लोग ठीक हुए. वहीं अब तक कुल 42,495,089 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई, अब तक कुल 521,358 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 2,84,073 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,84,70,83,279 वैक्सीनेशन हो चुका है.

भारत में कोरोना का डेली पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) गिरकर 0.29 फीसदी हो गया है. वहीं कोविड-19 का वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है. देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 21 हजार 358 हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here