नागपूर दिनांक 4 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)
शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आरोपी ऋतिक और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं. 3 वर्ष पहले ऋतिक ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया. शादी का भरोसा दिलाकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
कुछ समय पहले वह रोजगार के लिए नागपुर आ गया और एमआईडीसी थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लिया. यहां भी वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करता था. इस वजह से किशोरी गर्भवती हो गई. उसने ऋतिक को जानकारी दी. उसने फार्मेसी से गर्भपात की गोली लाकर दी. किशोरी ने गोली से गर्भपात तो कर लिया लेकिन तबीयत बिगड़ गई.
जांच-पड़ताल करने पर मां को प्रेम संबंधों की जानकारी मिली. एमआईडीसी पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.






