खेल जगत दिनांक 3 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
आईपीएल 2022 के 11वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ. इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. जवाब में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए. लेकिन सीएसके की टीम 10 विकेट खोकर सिर्फ 126 रन बना पाई
पंजाब ने बनाए 180 रन
सीएसके के खिलाफ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 180 रन बनाए. पंजाब की ओर से घातक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छककों के दम पर 60 रन बनाए. इसके अलावा शिखर धवन ने 33 और जीतेश शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली. सीएसके की ओर से क्रिस जोर्डन और ड्वेन प्रीटोरियस ने 2-2 विकेट झटके.
सीएसके ने गंवाए पहले दो मैच
सीएसके की टीम के लिए अबतक आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा है. सीएसके ने आजतक कभी आईपीएल में अपने पहले दो मैच नहीं गंवाए हैं, लेकिन इस साल रवींद्र जडेजा की कप्तानी में ऐसा देखने को मिला है. सीएसके को पहले केकेआर और फिर लखनऊ की टीम ने मात दी. वहीं पंजाब ने अपने पहले मैच में आरसीबी को हराया लेकिन दूसरे मैच में उन्हें भी केकेआर ने हरा दिया.






