ज्वाला धोटे ने राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया, नागपूर अर्बन सेल को बर्खास्त किया

0
12

नागपूर दिनांक 1 एप्रिल ( महानगर प्रतिनिधी)

समाजसेविका और तेज तर्रार महिला नेता,राष्ट्रवादी कांग्रेस अर्बन सेल की अध्यक्षा ज्वाला धोटे ने गुढीपाडवा के दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अर्बन सेल को बर्खास्त करने की घोषणा की,ज्वाला के साथ अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़ी

अब ज्वाला किस राजकीय पार्टी में प्रवेश करेगी इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा सोच विचार कर वो इसका निर्णय करेगी

इस्तीफा देते समय ज्वाला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होना जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया और कहा की पार्टी में उनका समय बर्बाद हुआ

आगे उन्होंने कहा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सिर्फ पैसेवालों की पार्टी है और इस पार्टी को जमीन पर काम करनेवाले कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं,शरद पवार नितिन गडकरी की तारीफ करते है और इनके बीच साठ गांठ का आरोप भी ज्वाला धोटे ने लगाया

समाजसेविका और तेज तर्रार महिला नेता,राष्ट्रवादी कांग्रेस अर्बन सेल की अध्यक्षा ज्वाला धोटे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा और अनेक सामाजिक मुद्दों पर महाविकास आघाड़ी सरकार की अनदेखी से हताश होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष को छोड़ने का इशारा दिया

ज्वाला धोटे ने  गंगा जमुना , पालक मंत्री नितिन राऊत के पुत्र कुणाल के मकोका के फरार आरोपी के साथ घूमने और निकिता चौधरी की अधजली लाश मामले में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद की और इसी संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेताओं और गृहमंत्री से मुलाकात की थी

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महाराष्ट्र सरकार द्वारा इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ना लेता देख ज्वाला धोटे ने कुछ दिनों पूर्व  जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का इशारा दिया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here