नागपुर में कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा जेनटेक लाइफसाइंसेस महाराष्ट्र के वर्धा में कोविड-19 के इलाज में उपयोग किये जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बुधवार से शुरू करेगी,कंपनी प्रतिदिन 30,000 शीशी तैयार करेगी।
गडकरी ने कहा कि हैदराबाद की एक टीम वर्धा पहुंची है और परीक्षण जारी है तथा उत्पादन बुधवार से शुरू हो जाने की उम्मीद है।
इस संयंत्र से उत्पादित रेमडेसिविर इंजेक्शन का वितरण नागपुर और विदर्भ के अन्य जिलों में किया जाएगा।
जरूरत के अनुसार इसे महाराष्ट्र के दूसरे जिलों में भी वितरित किया जाएगा।






