नागपूर की युवती का अमरावती में नागपूर के युवकों द्वारा फायर कर अपहरण

0
8

नागपूर /अमरावती दिनांक 9 मार्च (प्रतिनिधी)

नागपुर की युवती का अमरावती से अपहरण करने का मामला सामने आया है। नागपुर के ही चार युवकों ने पिस्टल की नोंक पर घटना को अंजाम िदया।

अमरावती पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है, लेकिन दो आरोपी युवती को लेकर अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में नागपुर और अमरावती पुलिस का संयुक्त जांच अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार दो फरार आरोपी और उक्त युवती के नागपुर में पकड़े जाने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

दहशत फैलाने हवाई फायर

उत्तर नागपुर निवासी अपहृत युवती (20) है। अमरावती में उसका जीजा रहता है। जीजा के घर में धार्मिक समारोह होने से वह अमरावती गई हुई थी। पता चलते ही सोमवार की रात में पांचपावली ठक्करग्राम निवासी आरोपी गबरू उर्फ अमित अमिल खोटे और उसके साथी शानू ठाकुर, दद्दू उर्फ प्रफुल छोटू दमाहे व प्रमेश आप्पाराव अधपाका भी दाेपहिया वाहन से अमरावती गए। जीजा के घर से युवती का अपहरण िकया। प्रतिकार करने पर आरोपियों ने पिस्टल से हवाई फायर िकया। इससे परिसर में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना िमलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अपहृत युवती को मुक्त कराने और आरोपियों की िगरफ्तारी के लिए जिले की नाकाबंदी की गई। घटना के कुछ देर बाद ही नादगांवपेठ टोल नाका के पास आरोपी प्रफुल और प्रमेश को िगरफ्तार िकया गया, लेकिन अमित और शानू अभी भी युवती को लेकर फरार हैं। उनके नागपुर में होने का संदेह है। घटना के बाद से ही नागपुर और अमरावती पुलिस उनको तलाश रही है।

 

विधानसभा में भी गूंजा मामला

महिला दिवस की पूर्व रात पिस्टल के नोंक पर युवती के अपहरण का मामला मुंबई में बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी गूंजा। विधायक प्रताप अडसड़ ने विधानसभा में मामले को उठाया। उन्होंने अमरावती जिले में बढ़ रही वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में सुव्यवस्था की स्थिति चिंता पैदा करने वाली है। इस घटना की तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की मांग की। इस पर सरकार को मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश अध्यक्ष ने दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here