झुंड ने 4 दिनों में की इतने करोड़ की कमाई

0
8

भारत दिनांक 9 मार्च (प्रतिनिधी)

7 मार्च सोमवार को झुंड ने 1.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का 4 दिनों का नेट कलेक्शन 7.70 करोड़ हो चुका है।

नागराज मंजुले निर्देशित झुंड 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 1.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले सोमवार और पहले शुक्रवार के कलेक्शंस की तुलना करें तो फिल्म पहले सोमवार को कलेक्शंस में सिर्फ 30 लाख रुपये की गिरावट आयी है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने शनिवार को 2.10 करोड़ और रविवार को 2.90 करोड़ जमा किये थे।

झुंड को पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई काठियावाड़ी का सामना करना पड़ रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वहीं, दूसरे हफ्ते में झुंड के सामने दो और नई फिल्में होंगी- राधे श्याम और द कश्मीर फाइल्स। ये दोनों फिल्में 11 मार्च को रिलीज हो रही हैं। प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम तेलुगु फिल्म है, जो पैन इंडिया रिलीज हो रही है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स वास्तविक घटना से प्रेरित फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

झुंड की कहानी नागपुर में स्थापित है और एक रिटायर्ड टीचर विजय बोर्डे पर आधारित है, जिन्होंने स्लम सॉकर की स्थापना की थी। अमिताभ बच्चन विजय बोर्डे के किरदार में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here