वर्धा दिनांक 25 जनवरी (प्रतिनिधी)
वर्धा हादसे में 7 मेडिकल छात्रों की मौत की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है और इस खबर को सुनकर सभी दुख जता रहे है, पीएम मोदी ने भी 7 युवाओं की मौत पर दुःख जताया है
वर्धा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा वर्धा के सेलसुरा के पास हुआ जिसमें भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे अविष्कर रहांगदाले सहित 7 मेडिकल छात्रों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें कि विजय रहांगदाले भंडारा जिले के तिरोडा से भाजपा विधायक हैं।
सभी मृतक वर्धा के लिए जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार सेलसुरा के पास एक पुल से नीचे जा गिरी जिसमें सभी कार सवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि वे सावंगी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और जाइलो कार चला रहे थे।
6 अन्य छात्रों की पहचान नीरज चौहान, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में की गई जो कि सभी MBBS के छात्र थे। हादसा इतना भीषण था कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच थी।






