27 वर्षीय विवाहित प्रेमिका की घर में घुसकर प्रेमीद्वारा हत्या

0
20

27 वर्षीय विवाहिता प्रेमिका की उसके घर में घुसकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना चंद्रपुर के नागभीड़ में घटी , मृतका का नाम पूजा सलामे तो आरोपी प्रेमी का नाम विवेक ब्रह्मदास चौधरी है

27 वर्षीय पूजा का विवाह नीलकुमार बागड़े नामक युवक से हुआ था,शादी के बाद पती और पत्नी के बिच अनबन शुरू हो गई,कलह ज्यादा बढ़ी तो पूजा पती से अलग अपने मायके चोंडेस्वरी वार्ड नागभीड़ा में रहने लगी , यहां उसके चिखल परसोडी के 25 वर्षीय विवेक ब्रह्मदास चौधरी से प्रेम संबंध बन गए

पिछले कुछ दिनो से पूजा और विवेक में झगड़े होने लगे,आज विवेक पूजा के घर गया था ,पूजा घर में अकेली थी वहा दोनो में फिर झगड़ा हुआ तो विवेक ने चाकू से पूजा के गले पर जोरदार वार कर दिया,अचानक हुए वार से पूजा की जगह पर ही मौत हो गई

पूजा की हत्या के बाद विवेक ने पोलीस स्टेशन जाकर पूजा की हत्या की जानकारी पोलीस को दी, नागभीडा पोलीस ने विवेक केखिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here