20 लाख से ज्यादा की दवाएं जब्त
महाराष्ट्र के वाशिम में एक फर्जी डिग्री पर इलाज करने वाले डॉक्टर का पर्दाफाश हुआ है. वाशिम जिले में रहने वाले डॉक्टर के पास आयुर्वेदिक की डिग्री थी, लेकिन इसकी आड़ में वह ऐलोपैथिक क्लीनिक (Allopathic Clinic) चला रहा था. वह धड़ल्ले से सेक्स पावर और अबॉर्शन की दवाएं बेच रहा था.
पोलिस को जानकारी मिलते ही रेड डालकर पोलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया,डॉक्टर के क्लीनिक से अबॉर्शन, सेक्स पावर बढ़ाने और एस्टरॉयड समेत 20 लाख रुपये से ज्यादा की दवाएं छापेमारी में बरामद की गई हैं.
आरोपी डॉक्टर का नाम शोएब खान है,पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि डॉक्टर शोएब खान इन दिनों कोरोना मरीजों का भी इलाज कर रहा था. जबकि उसको कोरोना मरीजों के इलाज की परमिशन नहीं थी इसके साथ ही कई और बड़े खुलासे भी होने की संभावना डॉक्टर खान की गिरफ्तारी के बाद होने के आसार है





