PM मोदी ने कोरोना से बने हालातों पर समीक्षा बैठक की, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

0
13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में कोरोना के हालात पर गुरुवार को एक बड़ी बैठक की. पीएम मोदी ने इस बैठक में देश के हरेक राज्य में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी ली.

पीएम ने बैठक में दवाइयों की कमी और टीकाकरण को लेकर निर्देश भी दिए. पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि राज्य कोरोना टीकाकरण की गति में कमी नहीं आने दें. पीएम ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए जरूरी पहलुओं के बारे में राज्यों को सहायता और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों को ऐसे जिलों की पहचान करने के लिए एक एडवाइजरी भेजी गई थी, जहां केस पॉजिटिविटी 10% या उससे अधिक है और ऑक्सीजन सपोर्टेड या ICU बेड 60% से ज्यादा भरे हुए हैं.

इसके साथ ही पीएम ने दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमेडिसविर सहित दवाओं के उत्पादन में तेजी से वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई। पीएम ने अगले कुछ महीनों में कोरोना वैक्सीन के उत्पादन बढ़ाने के लिए टीकाकरण और रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की। उन्हें उन्हें बताया गया कि राज्यों को लगभग 17.7 करोड़ टीके की आपूर्ति की गई है। पीएम ने कहा कि टीकाकरण की गति में कमी नहीं आनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद नागरिकों को टीकाकरण की सुविधा दी जानी चाहिए। और इसके काम में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को कोई और जिम्मेदारी नहीं देने की भी बात कही।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here