हिंदी और भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन

0
16

बॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीप्रदा का बुधवार को निधन हो गया । वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं

श्रीप्रदा ने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म ‘बटवारा’ में भी काम किया था। साथ ही उन्होंने ‘ए नाइटमेयर एट एल्म स्ट्रीट’ के हिंदी वर्जन खूनी मुर्दा में दीपक पराशर और जावेद खान के साथ किया था। श्रीप्रदा हिंदी, साउथ इंडियन और भोजपुरी में कम से कम 68 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इसके अलावा उन्हें कई टीवी शो में भी देखा गया है।

एक्ट्रेस श्रीप्रदा के कोविड-19 से निधन की खबर की पुष्टी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के ऑफिशियल ट्वीट से हुआ है। एसोसिएशन ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, CINTAA एक्ट्रेस श्रीप्रदा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here