कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल के तीसरी मंजिल से लगाई छलांग ,स्थिति गंभीर

0
15

गोंदिया (प्रतिनीधी) : गोंदिया के रिंग रोड स्थित सहयोग हॉस्पिटल में चौकाने वाली घटना सामने आई,29 अप्रैल की दोपहर  एक कोरोना से संक्रमित मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा ली जिसमें उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

मरीज महाराष्ट्र के उस्मानाबाद निवासी वर्तमान में बालाघाट के परसवाड़ा में निवास कर रहे हैं नाम पंडित अर्जुन जाधव उम्र 42 वर्ष  है। वह गत 8 अप्रैल से इलाज के लिए सहयोग हॉस्पिटल में एडमिट था जहां उसका इलाज चल रहा था। इस घटना की जानकारी रामनगर पुलिस थाने को प्राप्त होते ही पुलिस निरीक्षक प्रमोद घुगे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here