महिला बारातियों को ले जा रही है ट्रेवल बस का टायर फटने बस पलटी,35 महिलाएं…..

0
17

नागपुर दिनांक 28 अप्रैल ( प्रतिनिधी)

शादी की बारात लेकरं जा रहे ट्रॅव्हल्स गाडी अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई और 35 बाराती घायल हो गए। उनमें से 12 से 15 गंभीर रूप से घायल हो गए और मकरधोकड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर ले जाया गया। हादसा 28 अप्रैल को उमरेड-बुटीबोरी मार्ग पर मकरेधोकड़ा शिवरा स्थित दत्त मंदिर क्षेत्र में हुआ ,ट्रेवल्स में 40 से 45 बाराती थे

हिंगना तालुका के मांडवा (मारवाड़ी) के विकास रामदास हजारे की गुरुवार को भिवपुर तालुका के वणी (नंद) में शादी  थी। बारातियों के जाने के लिए दो ट्रेवल बस और एक फोर व्हीलर की व्यवस्था थी

दूल्हा-दुल्हन को बुटीबोरी होते हुए मकरधोकड़ा और फिर उमरेड होते हुए वानी (नंद) जाना था। जब सभी वाहन आगे पीछे जा रहे थे, मकरधोकड़ा शिवरा मे दत्त मंदिर  के पास ट्रेवल्स का बायां टायर फट गया। चालक ने संतुलन बनाए रखने की बहुत कोशिश की, लेकिन बस पलटी हो गई। शोर मचने पर ग्रामीणों सहित अन्य लोग घटनास्थल के तरफ भागे

हादसे के फौरन बाद बारातियों  को भीड़ से बाहर निकलने में मशक्कत करनी पड़ी, घायलों को बाहर निकालने के लिए ट्रेवल्स का शीशा भी तोड़ दिया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा, घटना स्थल का स्थान ऊंचा है, और यह सड़क मकरधोकड़ा झील के बहुत करीब है। महिलाएं अपघातग्रस्त ट्रैवल बस में यात्रा कर रही थीं, जबकि पुरुष अन्य बस में यात्रा कर रहे थे

इस दुर्घटना में १२ से १५ बाराती बुरी तरह घायल हो गए इनमें मंगला लीलाधर श्रीरामे, आशा गुड्डू धारणे, कविता किशोर दडमल, स्वाती हरेश्वर हजारे, सविता राजाराम चौधरी, मनीषा शुभम गुळदे, बेबीबाई तेजराम नागोसा, उषा प्रकाश नारनवरे, क्रिश मंगेश बोहरे, वेणुबाई दशरथ ढोक, खुशाली प्रभाकर मारबते, रेखा सुधाकर बोहरे इनका समावेश है, इनको उपचार के लिए नागपूर भेजा गया है

बाकी घायलों का मकरधाेकडा आरोग्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है इनमे अलका धनराज घोडमारे, योगिता उमेश काटकर, पुष्पा प्रभाकर घरत, रत्नमाला महादेव मगरे, विमल शंकर दडमल, यमुना हिरामण चौधरी, शोभा भीमराव गायकवाड, सरस्वती शामराव हजारे, मिदाबाई गोविंद भोदणे, पुष्पा बळिराम बोहरे, उषा हिरामण जांभुळे, रेखा बंडू चौधरी, रत्नमाला महादेव मगरे, दीपिका श्रीराम लोणारे, सविता चंद्रशेखर रंदयी, जानका मारोती राणे, कुंदा शेषराव गजभिये, दुर्गा सुरेश चौधरी, पूर्वा लीलाधर श्रीरामे, गीता झिबल धारणे, लीला वासुदेव सेरझे इनका समावेश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here