चलती ट्रेन से महिला का पर्स और मोबाइल….

0
8

नागपूर दिनांक 26 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

नागपुर और पांढुर्ना रेलवे स्टेशन के मध्य समता एक्सप्रेस से बीती रात महिला यात्री का पर्स और मोबाइल छीनकर लुटेरा भाग गया। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंची।

समता एक्सप्रेस के एसी कोच एस पांच में यात्रा करने वाली महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर अज्ञात लुटेरा चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया। बताया गया है कि समता एक्सप्रेस जब नागपुर और पांढुर्ना स्टेशन के बीच थी, तब घटना को अंजाम दिया गया है। पर्स में एक लाख रुपये नकद और अन्य सामान रखा हुआ था।

महिला द्वारा ट्रेन के भोपाल पहुंचने पर जीआरपी को शिकायत की। इस घटना की डायरी भोपाल जीआरपी से आमला आई जिस पर आमला जीआरपी ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ धारा 392 का मामला दर्ज किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here