नागपूर/चंद्रपूर/अकोला/वर्धा/अमरावती/ 25 एप्रिल
विदर्भ में गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। आलम यह है कि सूबे में नागपुर समेत कई जिलो में सुबह से ही तेज तपन का असर देखा जा रहा है। जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है
विदर्भ के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री को पार कर चुका है. यहां तक कि आज विदर्भ के वर्धा में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया जो विदर्भ के सभी जिलों में सबसे ज्यादा रहा वही चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी में 44.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया
मौसम विभाग (IMD) ने पूरे विदर्भ के हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है.
चंद्रपुर में तापमान आज 44.6 डिग्री वही अकोला में 44.0, अमरावती में 44.2डिग्री ,नागपुर और गोंदिया 43.6 डिग्री यवतमाल 43.5 डिग्री,अमरावती में 42.6 डिग्री तो वाशिम में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया
तापमान का आलम यह है कि सुबह से ही हवा गर्म बहने लगती है. दोपहर तक नागपुर सहित पूरा विदर्भ आग में तपने लगता है ,चंद्रपुर, ब्रह्मपुरी में दिन का तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है.
धूप की वजह से सड़कें खाली नजर आ रही हैं वही कूलर और एसी भी राहत देने में हाफ़ते नजर आ रहे है






