नवनीत राणा की तबीयत बिगडी,जेल के अस्पताल में भर्ती

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 25 एप्रिल (प्रतिनिधी)

जेल के अंदर सांसद नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ गई जिससे उन्हें भायखला के जेल में बने अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी

इससे पूर्व मुंबई में हनुमान चालीसा पाठ के विवाद में सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को जेल भेज दिया गया है. बीती रात ही दोनों को अलग अलग जेल में शिफ्ट कर दिया गया. कोर्ट ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. इन पर पुलिस ने राजद्रोह का भी केस दर्ज कर लिया है.

राणा दंपति ने उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद से ये पूरा विवाद हो रहा है. शनिवार को दिनभर खार स्थित नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों ने प्रदर्शन किया था. जिस कारण वो बाहर नहीं निकल सकी थीं. इसके बाद देर शाम नवनीत और उनके पति रवि को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here