फर्नीचर के वर्कशॉप में लगी आग,बुजुर्ग की ……

0
10

काटोल नागपूर दिनांक 25 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

फर्नीचर के वर्कशॉप में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्भाग्यपूर्ण घटना नागपुर जिले के कटोल में हुई।

मृतक की पहचान 88 वर्षीय नूर मोहम्मद बोधर के रूप में हुई है। काटोल के संचेती लेआउट स्थित सलीम फर्नीचर में आज तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लग गई.

प्रारंभिक जानकारी है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से 88 वर्षीय नूर मोहम्मद बोधर की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. हालांकि वर्कशॉप में बड़ी मात्रा में फर्नीचर और लकड़ी होने के कारण 2 घंटे तक आग पर काबू पाना मुश्किल था।

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here