श्याम दरबार में जमकर झुमे श्याम प्रेमी

0
12

नागपुर दिनांक 21 एप्रिल (प्रतिनिधी)

बाबा श्याम के आठ दिवसीय किर्तन की साप्ताहिकी मे मते परिवार द्वारा बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार कर सुंदर दरबार सजाया गया. मोहन मते परिवार द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित कर कीर्तन की शुरुआत की गई.

जयपुर के संजय पारिक एवं नैनीताल के रितेश मनोचा द्वारा अपनी सुमधुर वाणी में बाबा श्याम के भजनों का गुणगाण किया गया. उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों ने अखंड ज्योत दर्शन एवं प्रसाद लाभ ग्रहण किया, 22 को राजेश ठाकुर के नटराज टाॅवर, महल, 23 को रविनीश पांडेय के प्लॉट नं. 13,i नेताजी नगर में श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति होंगी.

साप्ताहिकी की पूर्णाहुति 24 अप्रैल को  कॉटन मार्केट में होगी जिसमे भजन प्रवाहक संजय मित्तल (कोलकाता), सरदार रोमी सिंह (खलीलाबाद), संजय पारीक (जयपुर), शीतल पांडे (दिल्ली), प्रवेश शर्मा (बिकानेर), रितेश मनोचा (नैनीताल) अपने भजनों से रिझाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here