नागपूर दिनांक 19 एप्रिल (महानगर प्रतिनिधी)
सराफा कारोबारी केतन कामदार (48) पर बडे चाकू से वार कर लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी अजय उर्फ बिट्टू राम समशेरिया (19), अनिकेत उर्फ अन्नू मनोज बरोंडे और अंकित हरिराम बिरहा (19, सभी ठक्करग्राम पाचपावली निवासी) हैै
पुलिस के जांच में यह सभी आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता होने के बात उजागर होते ही हड़कंप मच गया
केतन कामदार की सराफा गल्ली इतवारी में एक दुकान है। इस वजह से उसका आरोपी प्रज्वल राजू विजयकर, उसके भाई श्रेयस और कैलास राजूसिंह ठाकुर से नियमित संपर्क रहता था, जो सराफा कारीगर भी थे। विजयकर बंधु और ठाकुर जानते थे कि कामदार सोने के ठोक व्यापारी थे और वे हर दिन लाखों में कारोबार कर रहे थे।
उधर आरोपी मुख्य आरोपी समशेरिया से भी परिचित थेे जोोराजनीतिक आड़ में अपराधियों के करीबी माना जाता था
विजयकर और ठाकुर ने समशेरिया को कामदार की टिप
दी थी क्योंकि ज्यादातर सोने का कारोबार ब्लैक में होता है। इसलिए कामदार को लूट भी लें तो वाह पुलिस के पास नहीं जाएंगे।आरोपी ने सोचा कि माल आसानी से पच जाएगा। इसलिए आरोपी 40 से 45 दिन से व्यापारी कामदार को लूटने की तैयारी कर रहे थे।
आरोपी समशेरिया खतरनाक अपराधी अभय हजारे का अनुयायी है। बाल्या बिनाकर हत्याकांड के हजारे मास्टरमाइंड हैं। वह इस समय अकोला जेल में बंद है। उसने एक फुलप्रूफ प्लान बनाया था ताकि अपराध करने के बाद पुलिस की नजर में ना आए
हम कामदार को लूट कर हमारे सारे मोबाइल बंद कर देंगे वे छह महीने तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहना चाहते। फिर हम इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट बनाएंगे और संपर्क करेंगे। और फिर हम लूटे गए माल को बांटेंगे यह उसने अपने सभी साथियों से कहा था






