महाराष्ट्र दिनांक 17 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में अपने पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उल्हासनगर कस्बे की है। ठाणे थाने में मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया
घटना का पता तब चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।






