नागपुर दिनांक 17 अप्रैल ( महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर में चोरी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और चोरों के मन में पुलिस का डर नही रहा है और अब चोर परिवार के घर में सोते हुए ही चोरियां करने लगे है
जरिपटका हद के बेझनबाग शुभम नगर में ऐसी ही घटना घटीत हुई और परिवार घर में सो रहा था और चोर आराम से कीमती माल पर हाथ साफ कर रहे थे
वसंत बक्सरे (उम्र 61 वर्ष) अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे,पहली मंजिल के दरवाजे से चोरों ने घर में प्रवेश किया और बेडरूम की आलमारी से 72,000 रु नगदी और सोने चांदी के आभूषण ऐसा कुल 4 लाख 4 हजार का माल चुरा लिया
बक्सर के परिवार के उठने के बाद चोरी की घटना उजागर हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंच चोरी की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू की






