पंजाब: आम आदमी सरकार का ऐलान, 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

0
13

भारत दिनांक 16 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक महीने पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. मुफ्त बिजली को आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक बनाया था, जिस पर सरकार बनने के एक महीने में ही आखिरी फैसला ले लिया. आज पंजाब सरकार ने इस की घोषणा भी कर दी है.

सरकार के इस फैसले से राज्य के लगभग 73.80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 62.25 लाख, जिनकी खपत 300 यूनिट तक या उससे कम है, लाभान्वित होंगे. हालांकि इस योजना का विरोध भी हो रहा है.

पंजाब के 84 फीसदी उपभोक्ताओं को होगा फायदा

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक अधिकारी ने कहा कि करीब 62.25 लाख उपभोक्ताओं की औसत संख्या है, जिन्हें हमने कई पिछले खपत पैटर्न के आधार पर निकाला है. उन्होंने कहा, लगभग 84% उपभोक्ताओं को आम आदमी पार्टी के वादे को लागू करने पर लाभ होगा. इस फैसले से राज्य पर प्रति वर्ष कुल सब्सिडी का बोझ 5500 करोड़ रुपये होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here