जामसावली दिनांक 15 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
जामसांवली मंदिर के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की जयंती के कार्यक्रमों एवं अन्य विषयों को लेकर बैठक हुई। जामसांवली में 10 से 16 अप्रैल तक हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।
मंदिर संस्थान के सरभराकार व तहसीलदार मनोज चौरसिया ने बताया कोरोना काल के बाद बड़े स्तर पर हनुमान जयंती का कार्यक्रम है। क्षेत्र और विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।
15 अप्रैल की मध्य रात्रि हनुमानजी की महाआरती के बाद प्रात: 5 बजे श्रीमूर्ति के दर्शन कराए जाएंगे। निर्माणाधीन मंदिर से दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। 15 अप्रैल को रात्रि 7 से 8 बजे तक भजन कीर्तन, रात्रि 9 से भजन संध्या, 16 अप्रैल को रात्रि 2 बजे अभिषेक, महापूजा, रुद्राभिषेक, सुबह 9 से 12 बजे तक दहिलाई कार्यक्रम होगा। हनुमान जयंती के दिन सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक महाप्रसादी का वितरण होगा।






