रणबीर कपूर और आलिया शादी के बंधन में बंधे,अंदर देखे पहली तस्वीर

0
9

मनोरंजन जगत दिनांक 14 अप्रैल (प्रतिनिधी)

बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं. आलिया और रणबीर की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. दोनों ने रणबीर के फ्लैट में सात फेरे लिए हैं. आलिया और रणबीर की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है. मिसेज कपूर बनीं आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस की इस नए शादीशुदा कपल से नजर नहीं हट रही है. आलिया ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो गए थे. मेहंदी सेरेम

नी बुधवार को रणबीर कपूर के घर हुई थी. जहां करण जौहर, अयान मुखर्जी समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे. आलिया को मेहंदी लगता देख करण जौहर की आंखों से आंसू छलक गए थे.

आलिया और रणबीर कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सोनम कपूर के रिसेप्शन पर दोनों ने साथ में आकर हर किसी को चौंका दिया था. उसके बाद से दोनों कई ओकेशन पर अक्सर साथ नजर आते थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here