नागपुर घूमने जा रही छात्रा के साथ तेज रफ्तार बस में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना का पता तब चला जब पीड़िता के पिता ने शिकायत की।
मामले में आरोपी राजेश ईश्वर मडावी (19) को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजेश ईश्वर मडावी (बोदरा, तालूका साकोली भंडारा निवासी) ने नाबालिग किशोरी को नागपुर घूमने के लिए कहा ,12 अप्रैल की शाम को वह लड़की को गोंदिया-नागपुर बस में बिठाकर ले गया।
बस में 11 यात्री सवार थे बस में कंडक्टर ना होने से राजेश ने चलती बस में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। नागपुर पहुंचकर राजेश छात्रा को अपने रिश्तेदार के पास ले गया। परिजन को राजेश और लड़की पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत घर से निकल जाने को कहा। इसके बाद राजेश और नाबालिग छात्रा आधी रात को बोदरा लौट आए।
बुधवार (13 अप्रैल) को लड़की के पिता ने लड़की के लापता होने की शिकायत साकोली थाने में दर्ज कराई थी. इस बीच, बोदरा में पुलिस गश्ती दल ने सकोली पुलिस को सूचित किया कि लापता छात्रा और राजेश बोदरा में थे।
पुलिस ने तत्काल बोदरा गांव जाकर लापता छात्रा व राजेश को ढूंढा इसके बाद राजेश को धारा 376, 363 और पोस्को के तहत गिरफ्तार किया गया






