मनोरंजन जगत दिनांक 14 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है,इस शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूट रही है रणबीर की मां नीतू कपूर।
नीतू कपूर अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर की शादी को लेकर सबसे ज्यादा खुश और एक्साइटेड हैं. बेटे की शादी में नीतू कपूर की खुशी और भी डबल होती अगर आज उनके साथ उनके पति ऋषि कपूर भी होते. बेटे रणबीर की शादी में ऋषि कपूर ना होकर भी नीतू कपूर की यादों में हर पल जिंदा हैं. नीतू बेटे की शादी में ऋषि कपूर की यादों को साथ लेकर खुशियां मना रही हैं.
शादी से पहले बीते दिन 13 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इंटीमेट मेहंदी सेरेमनी हुई. कपल की मेहंदी फंक्शन में कपूर खानदान और भट्ट परिवार के लोगों ने शामिल होकर कपल के फंक्शन की रौनक बढ़ाई. आलिया की मेहंदी में पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर ने भी अपने हाथों को मेहंदी से सजाया. ऐसे में दूल्हे राजा की मां नीतू भला कैसे पीछे रहतीं.
नीतू कपूर ने रचाई ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी
आलिया भट्ट की मेहंदी का डिजाइन तो अभी सामने नहीं आया है. लेकिन नीतू कपूर की मेहंदी का डिजाइन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है. वजह ही इतनी खास है कि नीतू कपूर की मेहंदी की चर्चा होनी तो बनती है. आप नीतू कपूर की मेहंदी का डिजाइन देख सकते हैं. नीतू ने अपनी मेहंदी में ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है और मेहंदी का रंग भी कितना गहरा चढ़ा है.






