गर्मी के कारण अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

0
17

गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सर्दी, बुखार, डायरिया, धूप लगने जैसी समस्याओं से पीड़ित अधिक लोग उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। दिन में तेज गर्मी, रात में मौसम ठंडा होने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेयो की फिजिशियन डॉ. गावंडे ने बताया कि गर्मी में बीमारी से बचने के लिए विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

 

खान-पान पर रखें ध्यान :

डॉ. गावंडे ने बताया कि गर्मी में बीमारी से बचने के लिए खाना-पान पर विशेष ध्यान रखें। बासी भोजन न करें। पर्याप्त स्वच्छ पानी पीना चाहिए, ताजे फल का सेवन करें। धूप में निकलें, तो चेहरे व शरीर को ढंक कर रखें। जरूरत होने पर ही धूप में निकलें। गर्मी में वृद्ध व बच्चों की देख-रेख की अधिक जरूरत है। दूषित भोजन से डायरिया आदि होने की संभावना रही है।

 

बरतें सावधानियां

} बच्चों को धूप में घर से बाहर न निकलने दें।

} गंदे स्थानों पर बिक रहे खाद्य पदार्थ न खाएं।

} गन्ने का रस तथा बर्फ वाली चीजें खाने से बचें।

} बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।

} बच्चों को नमक-चीनी का घोल समय-समय पर दें।

} मौसमी फल खूब खाएं तथा तरल पदार्थ लेते रहें।

} उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को चिकित्सक को दिखाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here