भारत दिनांक 11 एप्रिल (प्रतिनिधी)
कुछ शहरों में अलग-अलग छुट्टियों के कारण बैंक चार दिन तक बंद रहेंगे। इस सप्ताह बैंक 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में रविवार की एक छुट्टी भी शामिल है। आपको बता दें कि हर राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं, हालांकि कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब देशभर में बैंक बंद रहते हैं।
जानिए कब-कब और क्यों बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays List April 2022)
14 अप्रैल – डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- (शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद)।
15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- (जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद)।
16 अप्रैल – बोहाग बिहू- (गुवाहाटी में बैंक बंद)/ शनिवार
4.] 17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)






