मनोरंजन जगत: दिनांक 10 एप्रिल (प्रतिनिधी)
पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है. साउथ मूवीज रिलीज हो रही हैं और जबरदस्त कमाई भी कर रही हैं. पहले पुष्पा का कहर देखने को मिला और अब एस एस राजामौली की फिल्म RRR का तूफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है.
राजामौली की इस फिल्म ने उनकी सुपरडुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो RRR मूवी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली देश की तीसरी मूवी बन गई है.
फिल्म रिलीज के 16वें दिन एस एस राजामौली की RRR ने दमदार कमाई कर अपने आप को बुलंदी के उस शिखर पर लाकर खड़ा कर दिया है जिसके सामने बड़ी-बड़ी फिल्में बौनी नजर आने लग गई हैं.
जानकार ने फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक इस मूवी ने 16वें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई के जादुई आंकड़े को छुआ है. इससे पहले सिर्फ प्रभास (Prabhas) की बाहुबली 2 (Bahubali 2) और आमिर खान (Aamir Khan) की दंगल (Dangal) ही इस मुकाम तक पहुंच चुकी है.
अब देखने वाली बात होगी कि क्या आनेवाले समय में ये मूवी देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाती है या नहीं. दरअसल इस समय कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई हैं.
जॉन अब्रॉहम की फिल्म अटैक भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई. धीरे-धीरे अनुपम खेर की कश्मीर फाइल्स को भी ऑडियंस कम मिल रही हैं. ऐसे में RRR फिल्म के लिए देश में और ज्यादा कमाई करने का मौका है.






