महाराष्ट्र दिनांक 7 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
देश में कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट को लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने भी स्थिति साफ कर दी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि XE(कोरोना का नया वेरिएंट) के बारे में पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(NIV) अधिकृत संस्थान है। हमने सैंपल भेजे हैं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। XE वेरिएंट में संक्रमण 10 फीसदी तेजी से फैलता है, इसके अलावा घबराने की कोई बात नहीं है।
देश में कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट ने अभी तक दस्तक दी है कि नहीं, इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
बुधवार को महाराष्ट्र से खबर आई थी कि मुंबई में ओमिक्रोन-XE वेरिएंट का पहला मामला सामने आया है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई थी कि यह कोविड-19 का सबसे तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन है, लेकिन देर शाम को केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि भारत में XE वेरिएंट का कोई सबूत नहीं मिला है।
कोरोना के नए स्ट्रेन पर महाराष्ट्र सरकार और केंद्र के बयानों में आए विरोधाभास ने लोगों के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।
XE(कोरोना का नया वेरिएंट) के बारे में पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(NIV) अधिकृत संस्थान है। हमने सैंपल भेजे हैं, अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। XE वेरिएंट में संक्रमण 10% तेजी से फैलता है, इसके अलावा घबराने की कोई बात नहीं है: राजेश टोपे, महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री






