वर्धा दिनांक 25 फरवरी (प्रतिनिधी)
युक्रेन में पढाई करने गये दो छात्रों में से वर्धा जिले का एक छात्र अभी भी वहां फंसा हुआ है। वही एक छात्रा सकुशल जिले में लोटी।
बता दें कि रूस ने युक्रेन पर हमला करने के बाद वहां परिस्थिति अब नियंत्रण के बाहर हो गयी है। जिले के हिंगनघाट निवासी यश विनोद मोटवानी व सेलू निवासी जान्हवी राहूल त्रिवेदी एमबीबीएस की पढाई हेतु युक्रेन के किव में दोनों थे। युक्रेन की परिस्थिती को भांपते हुए जान्हवी त्रिवेदी गुरूवार को सेलू लोटी आयी।परंतु यश मोटवाणी अभी भी वहां होने की जानकारी है।
गौरतलब है कि कि रूस (Russia) के हमले के बाद यूक्रेन (Ukraine) में हालात बिगड़ने पर वहां फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों (Indian Students) ने सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की। सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें छात्रों ने भावुक होते हुए भारतीय अधिकारियों से उनकी वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।






