नागपूर /वर्धा ( दिनांक 4 फरवरी)
विकासकार्य के चलते 72 घंटे का इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक घोषित किया गया है, जिसकी वजह से ट्रेन संख्या 12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस 4 व 5 फरवरी को तथा ट्रेन संख्या 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस 5 व 6 फरवरी को रद्द रहेगी।
दी गई जानकारी के मुताबिक दिवा में नए आरआरआई भवन के कट और कनेक्शन कार्यों और कमीशनिंग के लिए ठाणे और दिवा के बीच एक विशेष बुनियादी ढांचा ब्लॉक संचालित किया जा रहा है। फलस्वरुप ठाणे और दिवा के बीच मौजूदा 5वीं और 6वीं लाइन पर 5 फरवरी की रात 12 बजे से (शनिवार/रविवार मध्यरात्रि 12 बजे) 7 फरवरी की दोपहर 12 बजे (सोमवार/मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजे) 72 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। मौजूदा अप फास्ट लाइन पर 5 फरवरी की रात 12 बजे से 6 फरवरी को 28 घंटे के लिए तड़के 04.00 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस ब्लाॅक के कारण अप मेल/एक्सप्रेस गाड़ियां 4 फरवरी को (शुक्रवार/शनिवार) रात 11.10 बजे के बाद कल्याण से छूटने वाली गाड़ियों को 6 फरवरी को तड़के 4.00 बजे तक अर्थात ब्लॉक के पूरा होने तक कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर चलाया जाएगा और सभी मेल/एक्सप्रेस गाडियां ठाणे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।






